7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां मिल रहा Samsung, Xiaomi और Asus के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट, बस 4 दिनों का है मौका

Flipkart पर हुई Mobile Bonanza सेल की शुरुआत Samsung, Xiaomi और Asus के स्मार्टफोन्स पर मिल रही छूट

2 min read
Google source verification
flipkart

नई दिल्ली: देश की दिग्गज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक बार फिर से Mobile Bonanza सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल की शुरुआत 25 मार्च यानी आज से हो चुकी है, जो 28 मार्च तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाले इस सेल में ग्राहक Samsung, Xiaomi और Asus के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। आइए इन स्लाइड के जरिए जानते हैं किन-किन स्मार्टफोन पर कितनी छूट दी जा रही है।

smasung

Samsung Galaxy Note 8 इस सेल के दौरान ग्राहक Galaxy Note 8 को इसकी आधी कीमत 36,990 रुपये में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

xiaomi

Xiaomi Redmi 6 इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को 500 की छूट के साथ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा मैजूद है। इसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। यह फोन MIUI 9.6 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

asus

Asus Zenfone Max Pro M1 असुस के इस स्मार्टफोन पर भी 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इसे 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। साथ ही सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।