16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Motorola One Micro से आज उठेगा पर्दा, जानें फीचर्स

Motorola One Micro भारत में आज होगा लॉन्च Motorola One Micro ट्रिपल रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी से लैस होगा

less than 1 minute read
Google source verification
nofhk.jpg

नई दिल्ली: Motorola आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Motorola One Micro से पर्दा उठाएगी। इसके साथ ही इसकी कीमत और फीचर्स की जानकारी मिलेगी। वहीं, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर इस स्मार्टफोन के लिए डेडीकेटेड पेज भी बनाया गया है। इससे यह कहा जा सकता है कि फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन कंपनी के वन सीरीज का हिस्सा होगा। इसके टीजर ध्यान दिया जाए तो इसमें मैक्रो कैमरा होगा।

Motorola One Micro कैमरा

रिपोर्ट की माने तो ये कंपनी का मीड रेंज स्मार्टफोन होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे होंगे जिसमें से एक सेंसर मैक्रो लेंस वाला होगा। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी जा सकता है।

Motorola One Micro स्पेसिफिकेशंस

Motorola One Micro में 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करेगा। इस स्मार्टफोन का एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला होगा। हालांकि कीमत और अन्य फीचर्स की सही जानकारी इसकी लॉन्चिंग के बाद ही सामने आ सकेगी। लीक हुए फीचर्स की माने तो यह फोन कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन होगा।