29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OnePlus Nord 3 की पहली तस्वीरें देखकर यूजर्स बोले, यह फोन और फीचर्स तो गजब है…

OnePlus Nord-3: किसी भी नई टैक्नॉलोजी के लिए युवा हमेशा तैयार रहते हैं, खासकर आने वाले नए गैजेट्स के लिए तो हर दिन उनका इंतजार रहता है। इनमें से कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो किसी भी नए गैजेट्स या मोबाईल के लांच होने पर सबसे पहला खरीदने की होड़ में रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 13 Jun 2023, 4:48 PM IST

Mobile Good News

OnePlus Nord-3

Good News: किसी भी नई टैक्नॉलोजी के लिए युवा हमेशा तैयार रहते हैं, खासकर आने वाले नए गैजेट्स के लिए तो हर दिन उनका इंतजार रहता है। इनमें से कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो किसी भी नए गैजेट्स या मोबाईल के लांच होने पर सबसे पहला खरीदने की होड़ में रहते हैं।
अब वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) के लिए भी युवाओं में कुछ ऐसा ही उत्साह दिखाई दे रहा है। जल्द ही कंपनी इसको भारत में लांच करने की तैयारी कर रही है। बजार की खबरों को मानें तो वनप्लस नॉर्ड 3 को जुलाई में लांच किए जाने की उम्मीद है। हाल ही इंटरनेट व कुछ साइट्स पर वनप्लस नॉर्ड 3 की ईमेज भी सामने आई हैं जिनको लेकर यूजर्स में खासा क्रेज दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Smart Phone: कंप्यूटर या लैपटॉप स्पीकर काम ना करें तो अपना सकते हैं यह आसान टेक्निक

लीक रेंडर्स की मानें तो वनप्लस नॉर्ड 3 में आगे की तरफ एक पंच-होल डिस्प्ले दिखाई दे रहा है साथ ही पीछे की तरफ, फोन में दो एलईडी फ्लैश यूनिट्स और तीन कैमरों का ग्रुप दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि टॉप कॉर्नर में, एक माइक्रोफोन, एक आईआर ब्लास्टर और एक स्पीकर लगा हुआ है। इसके साथ ही आपको एक सिम स्लॉट, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर दिखेंगे।

यह भी पढ़ें:Good News: भारत के सुपरकंप्यूटर ‘AIRAWAT’ ने किया बड़ा कमाल, देखकर रह जाएंगे हैरान

वनप्लस नॉर्ड 3 में आपको 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और ट्रिपल कैमरा मिलेगा। ट्रिपल कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) के साथ विशेषता है। साथ ही 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी इसमें लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:Nothing Phone मॉडल (2) इन खास फीचर्स के साथ जुलाई में हो जाएगा लांच

एक 6.74 इंच का डिस्प्ले होगा जो 2772 x 1240 पिक्सल के FHD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। यह नया फोन 16 जीबी तक की रैम के साथ आएगा, इसमें 128 जीबी या 256 जीबी का स्टोरेज भी यूजर्स को मिलेगा। 18W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी फोन में लगाकर दी जाएगी।