
Nokia C2
नई दिल्ली: HMD Global ने Nokia C2 स्मार्टफोन को अपनी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को 4G सपोर्ट के साथ उतारा गया है और इसमें एंड्रॉइड गो एडिशन का सपोर्ट दिया गया है।ग्राहक फोन को क्यान और चारकोल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फिलहाल कंपनी की ओर से कीमत व सेल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में इस फोन को 10,000 रुपये से कम कीमत में बेचेगी। अगर ऐसा होता है कि शाओमी और रियलमी जैसे मोबाइल कंपनियों को तगड़ा झटका लग सकता है।
Nokia C2 Specifications
Nokia C2 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित एंड्रॉइड गो पर काम करता है और इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर (Unisoc) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज दी गयी है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
Nokia C2 Camera
फोटोग्राफी के लिए बैक में LED फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो HDR मोड फीचर के साथ है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 2,800 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Nokia C2 Others Features
अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और MicroUSB2.0 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही फोन में गूगल अस्सिटेंट बटन, 1 माइक्रोफोन और FM रेडियो जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इसके अलावा आप फोन में नैनो सिम का इस्तेमाल कर सकते है।
Published on:
16 Mar 2020 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
