इन यूजर्स को फ्री में मिल सकता है Google Pixel 2 XL , जानें कैसे
नई दिल्ली:google pixel 2 XL अगर यूज करते हैं और उसमें आ रही दिक्कत से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। जी हां अगर आपके फोन में ये दिक्कत आ रही है तो कंपनी आपको नया Google Pixel 2 XL स्मार्टफोन देगी।
दरअसल हाल ही में कंपनी को कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें Google Pixel 2 XL में आ रही समस्याओं का जिक्र किया गया है। ऐसे में कंपनी ने यह फैसला लिया है कि वो उसकी जगह नया Google Pixel 2 XL यूजर्स को देगी। बता दें कि कंपनी ने शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच कराई जहां पाया गया कि कुछ हैंडसेट ऐसे ही जिसमें दिक्कत आ रही है। हालांकि यह समस्या कितने हैंडसेट्स में आ रही है इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं कंपनी इस समस्या से निपटने के लिए हार्डवेयर में आ रही को सही करने में लग गयी है।
Google Pixel 2 XL की स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 2 XL में 5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले है और इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड ऑरियो 8.0 पर चलता है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 64 और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। वही फोन में 4 जीबी का रैम दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 2700 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तो वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Google Pixel 2 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 61 हजार रुपये रखी गयी है और 128GB वेरियंट को 70 हजार रुपये में बेचा जा रहा है।
Published on:
20 Aug 2018 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
