
अब Whatsapp के जरिए पता लगाए बैंक लोन देगा या नहीं, बस देनी होगी Missed Call
नई दिल्ली: अगर आप घर, गाड़ी या फिर कारोबार शुरू करने के लिए लोन लेना चाहते हैं और मन में यह ख्याल आ रहा है कि लोन मिलेगा या नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब घर बैठे अपने WhatsApp से इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जी हां अक्सर ऐसा होता है कि बैंक और फाइनेंस कंपनिया क्रेडिट कार्ड का स्कोर कम होने की वजह से लोन देने से मना कर देती हैं ऐसे में कैसे पता लगाए कि क्रेडिट स्टोर कम है या ज्यादा और लोन मिलेगा या फिर नहीं। तो आज हम बताएंगे कि आखिर कैसे Whatsapp से इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
दरअसल wishfin नाम की एक कंपनी ने ये सर्विस शुरू की है। इसके लिए कंपनी ने 8287151151 नंबर जारी किया है,जिसपर आपको मिस्ड कॉल (उसी नंबर से मिस्ड कॉल करें जिस नंबर से व्हाट्सएप यूज करते हैं)करना होगा। इसके बाद कंपनी आपके Whatsapp पर मैसेज भेजकर आपकी पूरी जानकारी लेगी (जैसे- नाम, जन्मतिथि, पैन नंबर, बैंक डीटेल, शहर का नाम, राज्य, पिन कोड और ई-मेल आईडी)। जिसके बाद कंपनी आपको दोबारा मैसेज सेंड करके यह बताएगी कि आपका क्रेडिट स्कोर कितना है और आपको लोन मिल सकता है या फिर नहीं।
अगर आपका क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच है और जितना क्रेडिट स्कोर 900 के करीब होगा उतनी ही आसानी से आपको लोन मिलेगा। बता दें कि क्रेडिट स्कोर बताने के बाद आपको Whatsapp से कंपनी हटा देगा। यानी सिर्फ जानकारी देने के लिए वो आपको Whatsapp से जोड़ेगा।गौरतलब है कि इस सुविधा के आ जाने के बाद आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और आसानी से लोन से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेंगे।
Updated on:
27 Aug 2018 11:26 am
Published on:
27 Aug 2018 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
