25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nubia Z20 ड्यूल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nubia Z20 को चीन में लॉन्च किया गया है। Nubia Z20 को ग्लोबली कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। Nubia Z20 में लेटेस्ट octa-core Qualcomm Snapdragon 855 SoC प्रोसेसर है।

2 min read
Google source verification
nubia

नई दिल्ली: Nubia Z20 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें दिया गया ड्यूल डिस्प्ले अन्य स्मार्टफोन से इसे अलग बनाता है। इसके अलावा अहम खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें से सबसे पावरफुल सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह फोन लेटेस्ट क्वाल कोम स्नैपड्रैगन 855 SoC और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें नॉच नही है।

Nubia Z20 कीमत
स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन लगभग (35,200 रुपये) है और 8 रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 चीनी युआन लगभग (37,200 रुपये ) है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,199 चीनी युआन लगभग (42,200 रुपये) है। इसे चीन में प्री-ऑडर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, बिक्री के लिए यह स्मार्टफोन 16 अगस्त से चीन में उपलब्ध होगा। हालाकिं इसे ग्वोबली कब तक लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में अभी कोई जानकरी नहीं दी गई है।

Nubia Z20 स्पेसिफिकेशंस
Nubia Z20 में 6.42 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080×2340) पिक्सल का है। वहीं, इसके बैक पैनल में 5.1 इंच एचडी प्लस फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720×1520) पिकस्ल का है। इसमें में दो डिस्प्ले पैनल हैं। फोन का फ्रंट पैनल 401ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है, इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.94 पर्सेंट है। यह लेटेस्ट एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें ऑक्टा कोर क्वाल कोम स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें आपको 8जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

Nubia Z20 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। दूसरा कैमरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन के कैमरे में 3x लॉसलेस जूम और 30x डिजिटल जूम सपोर्ट दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में कोई कैमरा नहीं दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को 4000 एमएएच की बैटरी पावर देने का काम करती है।