14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Oppo A 5 की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर ग्राहकों को 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा। हालांकि, इसकी कीमत में कटौती को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

2 min read
Google source verification
oppo

Oppo A 5 की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत

नई दिल्ली:oppo a5 को इसी साल भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी लॉन्चिंग कीमत 14,990 रुपये है। अब इस हैंडसेट की कीमत में कटौती कर दी गई है। ग्राहक इसे ब्लू और रोज गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस फोन की नई कीमत और फीचर्स के बारे में…

यह भी पढ़ें: 5000 डिस्काउंट के साथ Xiaomi Poco F1 की कल सेल, जानिए अन्य ऑफर्स

Oppo A5 नई कीमत

इस स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। मतलब ग्राहक इस डिवाइस को अब 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर ग्राहकों को 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा। हालांकि, इसकी कीमत में कटौती को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:Realme U1 की आज पहली सेल, मिलेगा 5,750 रुपये का बेनिफिट

Oppo A5 के स्पेसिफिकेशन

Oppo A5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन की सुरक्षा के लिए ऊपर की तरफ 2.5 डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर हैं। इस 4 जीबी रैम में उतारा गया है और इसका स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:6 दिसंबर से Flipkart Big Shopping Days सेल शुरू, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक की छूट

Oppo A5 के कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला कैमरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है और एफ/2.4 अपर्चर के साथ दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है साथ ही बैक में एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। बता दें कि फ्रंट में एआई ब्यूटी फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है।