
Oppo A5s बजट रेंज स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कंपनी ने Oppo A5s को एक ही वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया है। इसकी कीमत भारत में 9,990 रुपये है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Amazon, Paytm Mall और Tata CliQ से खरीद सकते हैं। कंपनी इस हेंडसेट को जल्द ही बिक्री के लिए ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा A5s के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।
स्मार्टफोन में 6.2 इंच का ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन ( 720 x 1520 ) पिक्सल्स का है। इसमें Media Tek Helio P35 SoC के साथ IMG GE8320 GPU दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जिसमें एफ/2.4 अपर्चर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है।
Oppo A5s के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, वाईफाई 802.11, ब्लूटूथ 4,2, GPS और micro USB Port दिया गया है। इसमें Colour OS 8.1 दिया गया है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। पावर के लिए फोन में 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Published on:
22 Apr 2019 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
