नई दिल्ली:Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F स्मार्टफोन के दाम में 2,000 रुपये की भारी कटौती की गई है। नए कीमत के साथ स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया पर लिस्ट किया गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम से मिली है। Oppo Reno 2Z के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कटौती के बाद फोन को 27,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं Oppo Reno 2F को 23,990 रुपये में बेचा रहा है, जबकि लॉन्चिंग कीमत 25,990 रुपये रखी गयी थी।