नई दिल्ली: Google हर साल नए iPhone की लॉन्चिंग के बाद ही अपने लेटेस्ट Pixel फोन्स से पर्दा उठाता है। इस साल भी गूगल के नए पिक्सल फोन का इंतजार हो रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्चिंग तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इससे जुड़े कई लीक रिपोर्ट सामने आए हैं।
Google Pixel 4 और Pixel 4 XL लीक कीमत
एक रिपोर्ट की माने तो Google Pixel 4 और Pixel 4 XL के कनाडा की कीमत सामने आइए है। लीक रिपोर्ट के अनुसारPixel 4 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,049.95 CAD करीब (56,000 रुपये) और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199.95 CAD करीब (64,000 रुपये) है। वहीं, Pixel 4 XL के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,199.95 CAD करीब (64,000 रुपये) और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199.95 CAD करीब (72,500 रुपये) है।
Google Pixel 4 और Pixel 4 XL लीक स्पेसिफिकेशंस
Pixel 4 में 5.7 इंच का QLED डिस्प्ले होगा। वहीं, Pixel 4 XL 6.3 इंच के QLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। दोनों ही पिक्सल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन का एक वेरिएंट 6 जीबी रैम वाला हो सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। पावर के लिए Pixel 4 और Pixel 4 XL में क्रमश: 2,800 और3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Published on:
07 Oct 2019 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
