
Realme 3 Pro कल होगा लॉन्च, यहां जानें अब तक कि सारी अपडेट्स
नई दिल्ली:Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन realme 3 pro को 22 अप्रैल यानी कल दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक ईवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च से पहले ही कई सारे फीचर्स की जानकारी सामने आई है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन नए अल्ट्रा एचडी मोड के साथ आएगा जिसके जरिए 64 मेगापिक्सल की तस्वीरें ली जा सकेंगी।
रिपोर्ट की माने तो फोन में 6.3 इंच का FHD + डिस्प्ले होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा। इसमें Snapdragon 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 3960 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि इसके लॉन्च के बाद ही स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की सही जानकारी सामने आएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा होगा। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल वाला होगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
मालूम हो पिछले महीने ही Realme 3 की लॉन्चिंग ईवेंट के दौरान ही यह जानकारी दी गई थी कि Realme 3 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। Realme 3 के मुकाबले यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में दमदार होगा और गेमिंग सेंट्रिक यूजर्स इस फोन को खरीद सकते हैं। Realme 3 Pro को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 15,000 रुपये के अंदर हो सकती है। ग्राहक इस हैंडसेट को कंपनी की साइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से भी खरीद सकेंगे।
Published on:
21 Apr 2019 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
