26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज Realme 3i की सेल, Jio यूजर्स को मिलेगा 5,300 रुपये का बेनिफिट

Realme 3i स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है पावर के लिए 4,230mah की दमदार बैटरी है मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल

2 min read
Google source verification
realme 3i

नई दिल्ली:Realme 3i स्मार्टफोन को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जाएगा। ग्राहक फोन को Flipkart और Realme.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। ये हैंडसेट बेहद ही कम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है। ऑफर की बात करें तो MobiKwik की तरफ से 10 फीसदी का कैशबैक और Jio की ओर से 5,300 रुपये का बेनिफिट मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Realme 3i स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें- TV, कॉलिंग और 1gbps स्पीड समेत सबकुछ मिलेगा Free, 10 प्वाइंट में जानिए कैसे आपकी जिंदगी बदलेंगे मुकेश अंबानी

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। पावर के लिए 4,230 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है।

बता दें कि Realme X स्मार्टफोन और इसके अनियन वेरिएंट को ओपन सेल में बेचा जा रहा है। ग्राहक स्मार्टफोन को रियलमी के ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं। Realme X के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं Realme X के अनियन वेरिएंट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।