12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Realme 6 का नया वेरिएंट जल्द भारत में होगा लॉन्च, 16,000 के करीब होगी कीमत

Realme 6 का 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज जल्द होगा लॉन्च 16,000 रुपये भारत में होगी नए वेरिएंट की कीमत फोन में MediaTek Helio G90T SoC का इस्तेमाल

2 min read
Google source verification
Realme 6 New Variant launch Soon in India, Price

Realme 6 New Variant launch Soon in India, Price

नई दिल्ली: रियलमी जल्द ही भारत में Realme 6 के नए वेरिएंट को लॉन्च करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज को पेश करने वाली है और इसकी कीमत करीब 16 हजार के करीब रखी जाएगा। बता दें कि लॉन्चिंग के दौरान फोन को भारत में 4GB RAM व 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे मौजूद हैं। फोन Comet Blue और Comet White कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Realme 6 specifications

इस स्मार्टफोन में डुअल सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है और Android 10 पर रन करता है। रियलमी 6 में 6.5-inch full-HD+ अल्ट्रा डिस्प्ले है, जो 90Hz रेट के साथ है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Realme 6 में स्पीड के लिए octa-core MediaTek Helio G90T SoC का इस्तेमाल किया गया है।

5000mah की बैटरी के साथ Tecno Spark 5 Pro लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Realme 6 Camera

फोटोग्राफी के लिए Realme 6 में चार रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला f/1.8 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का Samsung GW1 सेंसर, दूसरा f/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल और चौथा f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए सिंगल कैमरा दिया गया है जिसमें पहला f/2.0 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा है जो Portrait Mode, Timelapse, Panoramic View, AI Beauty और HDR फीचर के साथ है।

Realme 6 Battery

फोन में पावर के लिए 4,300mAh की बैटरी दी गयी है जो 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। हैंडसेट की लंबाई व चौड़ाई 162.1x74.8x8.9mm है और पूरा वजन 191 ग्राम है।