14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Realme Sale का आज आखिरी दिन, Realme X पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट

Realme Days Sale 2020 का आज आखिरी दिन 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है Realme X स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली:Realme Days Sale 2020 का आज आखिरी दिन है। इस सेल में Realme X पर 2,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक स्मार्टफोन को रियलमी के ऑनलाइन साइट व ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। सेल में Realme X के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि लॉन्चिंग कीमत 16,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गयी थी, लेकिन सेल में 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Realme X स्पेसिफिकेशन्स

Realme X में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 3, 765 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme X कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला एफ/ 1.7 अपर्चर सेंसर 48 मेगापिक्सल और दूसरा एफ/ 2.4 अपर्चर व डेप्थ सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।