
Realme Youth Days 2020, Now Realme 6i on open Sale
नई दिल्ली। Realme Youth Days सेल का आज से आगाज हो गया है। ये सेल 28 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में Realme 6i को ओपन सेल में बेचा जा रहा है। Realme 6i को ग्राहक 4GB रैम व 64GB स्टोरेज और 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकेंगे। इनकी कीमत क्रमश: 12,999 रुपए और 14,999 रुपए रखी गयी है। स्मार्टफोन को Eclipse ब्लैक और Lunar व्हाइट कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को मोबीक्विक के वॉलेट से पेमेंट करने पर 500 रुपए तक का सुपरकैश मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा।
Realme 6i Specifications
स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन (720 x 1600 पिक्सल्स) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में डुअल नैनो सिम का इस्तेमाल कर सकते है और फोन Android 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर रन करता है। इसके अलावा रियलमी 6आई में MediaTek Helio G90T चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme 6i Camera
फोटोग्राफी के लिए Realme 6i के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला अपर्चर एफ/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, तीसरा ब्लैक व व्हाइट पोर्ट्रट लेंस और चौथा एक मैक्रो लेंस है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का वॉटरड्रॉप नॉच कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गयी है। फोन का डाइमेंशन 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर है और पूरा वजन 195 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
Published on:
24 Aug 2020 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
