10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Redmi 7A की आज फ्लैश सेल, डिस्काउंट के साथ दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन

Redmi 7A की सेल आज 200 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं स्मार्टफोन Flipkart और Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन

2 min read
Google source verification
Redmi 7A

Redmi 7A की आज फ्लैश सेल, डिस्काउंट के साथ दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन

नई दिल्ली:Xiaomi के स्मार्टफोन Redmi 7A आज और कल यानी 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में बेचा जाएगा। ग्राहक फोन को Flipkart और Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। बता दें कि जुलाई में स्मार्टफोन को 200 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।दरअसल, शाओमी को भारत में 5 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर कंपनी ने अपनी पांचवीं एनिवर्सरी सेल का ऐलान किया है जो 23 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- एक दिन की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम में फिर स्थिर, डीजल की कीमत में स्थिरता जारी

कीमत

Redmi 7A स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो रेडमी 7ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन 200 रुपये की छूट के बाद 5,799 रुपये में हैंडसेट खरीद सकते हैं। वहीं 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है।

स्पेसिफिकेशन

Redmi 7A में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को फोन ब्लू और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कार की सफाई में नहीं खर्च होगा एक पैसा, घर में मौजूद ये चीजें है बेहद काम की

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे बेदतरीन फीचर्स दिए गए हैं।