scriptRedmi 8A Dual और Redmi Note 9 Pro Max के दाम में इजाफा, जानें नई कीमत | Redmi 8A Dual Redmi Note 9 Pro Max Price hiked in India | Patrika News

Redmi 8A Dual और Redmi Note 9 Pro Max के दाम में इजाफा, जानें नई कीमत

locationनई दिल्लीPublished: Jun 18, 2020 03:15:54 pm

Submitted by:

Pratima Tripathi

Redmi 8A Dual और Redmi Note 9 Pro Max की कीमत में इजाफा
Redmi Note 9 Pro Max के दोनों वेरिएंट में 500 रुपये की बढ़त
नई कीमत के साथ दोनों स्मार्टफोन कंपनी की साइट व ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट

Redmi 8A Dual Redmi Note 9 Pro Max Price hiked in India

Redmi 8A Dual Redmi Note 9 Pro Max Price hiked in India

नई दिल्ली। Xiaomi ने अपने लो बजट स्मार्टफोन Redmi 8A Dual और Redmi Note 9 Pro Max की कीमत में एक बार फिर इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई कीमत के साथ दोनों स्मार्टफोन को कंपनी आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Redmi Note 9 Pro Max के दोनों वेरिएंट में 500 रुपये की बढ़त हुई है। इसके बाद 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल को 16,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल को17,999 रुपये में बेचा जाएगा। अगर बात करें Redmi 8A Dual की तो इसके केवल एक ही वेरिएंट 3GB + 32GB मॉडल को 8,299 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गयी थी।

Redmi Note 9 Pro Max Specifications

इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Triple Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है। स्पीड के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन Android 10 पर रन करता है। इस फोन में NAVIC का स्पोर्ट दिया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते है। ये फोन Aurora Blue, Glacier white और Interstellar Black कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Twitter Voice Feature लॉन्च, यूजर्स अब बोलकर कर सकते हैं ट्वीट

Redmi Note 9 Pro Max Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला f/1.89 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा व चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का इन डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi 8A Dual Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.22-inch HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो waterdrop-style notch के साथ आता है और इसका रिजॉल्यूशन (1520×720 पिक्सल्स ) है। वहीं फ्रंट में स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन की स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 439 SoC का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते है। साथ ही फोन में डुअल सिम का इस्तेमाल किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो