script29 जुलाई को Redmi Note 9 Pro Max के 8GB रैम वेरिएंट की पहली सेल, जानें ऑफर्स | Redmi Note 9 Pro Max 8GB Ram Variant Sale on July 29, check Offers | Patrika News

29 जुलाई को Redmi Note 9 Pro Max के 8GB रैम वेरिएंट की पहली सेल, जानें ऑफर्स

locationनई दिल्लीPublished: Jul 27, 2020 06:14:20 pm

Submitted by:

Pratima Tripathi

Redmi Note 9 Pro Max के नए वेरिएंट की सेल
नया वेरिएंट 8GB रैम व128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मौजूद
Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन

Redmi Note 9 Pro Max 8GB Ram Variant Sale on July 29, check Offers

Redmi Note 9 Pro Max 8GB Ram Variant Sale on July 29, check Offers

नई दिल्ली। Redmi Note 9 Pro Max के नए वेरिएंट के सेल का आयोजन 29 जुलाई को किया जा रहा है। हाल ही में Note 9 Pro Max को 8GB रैम वेरिएंट व 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा गया है। इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है। ग्राहक इसे Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। सेल की जानकारी कंपनी ने ट्विटर के जरिए एक पोस्ट में दी है। बता दें कि शाओमी ने Redmi Note 9 Pro Max को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया था।

Redmi Note 9 Pro Max Price, Offers

Redmi Note 9 Pro Max के दो अन्य वेरिएंट भी है। इसमें 6GB रैम व 64GB स्टोरेज और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज शामिल है। इनकी कीमत क्रमश: 16,499 रुपये और 17,999 रुपये रखी गयी है। हालांकि 29 जुलाई के सेल में सिर्फ 8जीबी रैम वेरिएंट बेचा जाएगा। अगर ऑफर्स ( Redmi Note 9 Pro Max Offers ) की बात करें तो Redmi Note 9 Pro Max को खरीदने पर यूजर्स को Airtel 4G डबल डाटा का लाभ मिलेगा। इसमें 298 रुपये और 398 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड कॉल्स का लाभ भी मिलेगा। साथ ही फोन को नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत भी खरीद सकते हैं।

Redmi Note 9 Pro Max Specifications

इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Triple Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है। स्पीड के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन Android 10 पर रन करता है। इस फोन में NAVIC का स्पोर्ट दिया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते है। ये फोन Aurora Blue, Glacier white और Interstellar Black कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

5,499 रुपये की कीमत में Samsung Galaxy M01 Core भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Redmi Note 9 Pro Max Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला f/1.89 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा व चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का इन डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो