11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samsung Galaxy A30s की कीमत का हुआ खुलासा, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy A30s के कीमत का खुलासा 22,000 रुपये में पेश किया गया है Galaxy A30s स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है

less than 1 minute read
Google source verification
samsung-galaxy-anew.jpg

नई दिल्ली: Samsung Galaxy A30s के कीमत का खुलासा हो गया है, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy A30s को 22,000 रुपये में पेश किया गया है। बता दें कि स्मार्टफोन Galaxy A30s और Galaxy A50s पर से कल यानी 22 अगस्त को पर्दा उठा लिया था। Samsung Galaxy A30s और Galaxy A50s स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और पावर के लिए 4,000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा दोनों ही हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के अंदर दिया गया है।

Samsung Galaxy A30s स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.4-इंच HD+ AMOLED Infinity- V डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर SoC का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट दो कोर 1.8GHz और दो कोर 1.6GHz पर रन करता है। कंपनी ने फोन को तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 3GB रैम व 32GB स्टोरेज, 4GB रैम व 64GB स्टोरेज और 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

पारले के बाद ब्रिटानिया कंपनी पर भी पड़ रही मंदी की मार, जल्द बढ़ सकते हैं प्रोडक्ट्स कं दाम

CAMERA

फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 25 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।