16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Samsung के इस 5 कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती

अगर आप भी पहले से कम कीमत में ये स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इन्हें ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।
2 min read
Google source verification
samsung

Samsung के इस 5 कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती

नई दिल्ली:Samsung ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। इनमें Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी के पहले तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Galaxy A7 को अब कटौती के बाद 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, दुनिया का पहला चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोनGalaxy A9 अब 33,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

अगर आप भी पहले से कम कीमत में ये स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इन्हें ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। Galaxy A7 के 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 23,990 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसे अब 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कटौती के बाद 22,990 रुपये कर दी गई है। इसी तरह Galaxy A9 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 33,990 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट को 36,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Galaxy A7 (2018) के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन डुअल सिम को सपोर्ट करेंगा और फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करेगा। हैंडसेट में 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा अपर्चर एफ/1.7 के साथ 24 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल और तीसरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए एफ/2.0 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Galaxy A9 Galaxy A9 (2018) में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। इसमें चार कैमरे दिए जा रहे हैं, जिसमें पहला कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/2.4 अपर्चर से लैस 10 मेगापिक्सल तीसरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल और चौथा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।