
Nokia 2.2 आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मिल रहा मौका
नई दिल्ली: HMD ग्लोबल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 2.2 को इसी महीने लॉन्च किया है। कंपनी आज इस स्मार्टफोन को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराने जा रही है। ग्राहक स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ), कंपनी की साइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस बजट रेंज स्मार्टफोन के साथ कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
nokia 2.2 कीमत
Nokia 2.2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,699 रुपये है और 3 जीबी रैम व32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है। लेकिन कंपनी की तरफ से मिल रहे ऑफर के तहत 30 जून तक फोन की खरीदारी करने पर आपको 2 जीबी रैम वेरिएंट 6,999 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट 7,999 रुपये का पड़ेगा।
Nokia 2.2 ऑफर्स
फ्लिपकार्ट से फोन की खरीदारी करने पर भी आप कई ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इनमें एसबीआई ( SBI ) बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करने पर आपको 5% का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
Nokia 2.2 स्पेसिफिकेशंस
Nokia 2.2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है। Nokia 2.2 में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
Nokia 2.2 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियर में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में जान फूंकने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 5 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Published on:
11 Jun 2019 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
