
Samsung Galaxy M30 और Redmi Y3 आज होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध, यहां मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानें
नई दिल्ली: Redmi Y3 और Samsung Galaxy M30 इन दोनों ही स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। दोनों ही स्मार्टफोन को उनकी कंपनी की साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेज़न ( Amazon ) से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आज की सेल में दोनों ही स्मार्टफोन की खरीदारी पर कई ऑफर्स पेश किए गए हैं। तो आइए जानते हैं इनके साथ मिल रहे ऑफर्स के बारे में।
Redmi Y3 कीमत और ऑफर्स
Galaxy M30 कीमत और ऑफर्स
Galaxy M30 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,900 रुपये है और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है। ग्राहक चाहें तो फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा 1,199 रुपये का डेमेज प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। साथ ही रिलायंस जियो के यूजर्स 3,110 रुपये का फायदा उठा सकते हैं।
Redmi Y3 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले दी गयी है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Galaxy M30 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी U नॉच वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन कंपनी की v9.5 बैस्ड एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एक्सिनोस 7904 ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13, 5 और5 मेगापिक्सल का रियर कैैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Published on:
21 May 2019 10:02 am
