20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivo Z1 Pro आज दोपहर 12 बजे होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

Vivo Z1 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी SBI बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर मिल रही 10% की छूट Vivo Z1 Pro तीन रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

2 min read
Google source verification
vivo

Vivo Z1 Pro आज दोपहर 12 बजे होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली:Vivo के लेटेस्ट स्मार्टफोन Z1 Pro को आज फिर से एक बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मिड रेंज स्मार्टफोन को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑनलाइन साइट Vivo.com से खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा आज की सेल में ग्राहक कई सारे ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ACT Fibernet ने इन प्लान्स में किया बदलाव, यूजर्स को अब मिलेगा ज्यादा का फायदा

vivo z1 pro कीमत और ऑफर्स

Vivo Z1 Pro तीन वेरिएंट के साथ आता है। इनमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। वहीं, सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है। इस कीमत में आपको फोन का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। आज की सेल में फोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एसबीआई ( SBI ) बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं। ग्राहक इस फोन को मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लू और सोनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Realme X और Realme 3i स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Vivo Z1 Pro स्पेसिफिकेशंस

Vivo Z1 Pro में 6.53 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन ( 2340x1080 ) पिक्सल है और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन एंड्रॉयड पाई पर काम करता है। इसमें स्नैपड्रैगन X15 LTE मॉडल है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डेडिकेटिड गेमिंग मोड दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरा दिया गए हैं, जिसमें पहला 8 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।