9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivo Z1 Pro आज होगा सेल के लिए उपलब्ध, Reliance Jio की तरफ से मिल रहा 6,000 रुपये का बेनिफिट

यहां से उठा सकेंगे ऑफर्स का फायदा इन बैंक के कार्ड पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट Vivo Z1 Pro ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

2 min read
Google source verification

image

Vishal Upadhayay

Jul 25, 2019

vivo

नई दिल्ली:vivo z1 pro को आज सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीद सकेंगे। फोन को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए लिस्ट कर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है। तो आइए जानते हैं कि आज की सेल में किन-किन ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है।

Vivo Z1 Pro कीमत और ऑफर्स

Vivo z1 pro तीन वेरिएंट के साथ आता है। इनमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। वहीं, सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है। इस कीमत में आपको फोन का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। आज की सेल में फोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% की छूट मिलेगी। वहीं, कंपनी की साइट पर रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) की तरफ से 6,000 रुपये का बेनिफिट और वोडाफोन आईडिया ( vodafone idea ) के यूजर्स को भी 3,750 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस फोन को मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लू और सोनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Vivo Z1 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Vivo Z1 Pro में 6.53 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन ( 2340x1080 ) पिक्सल है और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन एंड्रॉयड पाई पर काम करता है। इसमें स्नैपड्रैगन X15 LTE मॉडल है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डेडिकेटिड गेमिंग मोड दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरा दिया गए हैं, जिसमें पहला 8 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।