10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivo Z1x पहली बार 13 सितंबर को सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें ऑफर्स

Vivo Z1x को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट Vivo Z1x ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh बैटरी से है लैस

2 min read
Google source verification
vivoz1x.jpeg

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुए Vivo Z1x को पहली बार सेल के लिए 13 सितंबर को उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक फोन को ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से खरीद सकेंगे। इसे दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिस दौरान ग्राहक कई सारे ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

Vivo Z1x कीमत और ऑफर्स

Vivo Z1x के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये रखी गयी है। फ्लिपकार्ट पर इसकी खरीदारी के दौरान मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एडीएफसी बैंक के कार्ड पर 5% का कैशबैक और एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 5% की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

Vivo Z1x स्पेसिपिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो वाटरनॉच के साथ है। Vivo Z1x एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए Vivo Z1x में 4500 एमएएच की बैटरी दी गयी है जिसमें 22.5 वॉट वीवो फ्लैशचार्ज तकनीक का इस्तेमाल है, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का टॉक-टाइम देने का वादा करती है।

Vivo Z1x कैमरा

वीवो जेड1एक्स में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल है जो Sony IMX582 सेंसर के साथ है। इसके अलावा दूसरा और तीसरा 8+2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, Bluetooth, Wi-Fi और GPS दिया गया है। फोन Phantom Purple and Fusion Blue कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।