गौरतलब है कि शाओमी ने आज हांग कांग में Mi A2 फोन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत HK1,999 ( करीब 17,435 रुपए) रखी गई है। वहां इसकी बिक्री 7 अगस्त से होगी। इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका एसपेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकते हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए है, जिसमें से पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए 3,010mAh की बैटरी दी गयी है।