माना जा रहा है कि Galaxy Note 9 में 6.3 इंच की स्क्रीन और iPhone X Plus में 6.5 इंच की स्क्रीन हो सकती है, जबकि हुवाई अपने इस स्मार्टफोन में 6.95 इंच की स्क्रीन देने जा रहा है जो बाजार में इन दोनों फोनों को टक्कर देने वाला है। Huawei के Honor ब्रांड के नए स्मार्टफोन Note 10 के फीचर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर चलेगा और इसमें पावर के लिए 5,000 mAh की बैटरी दी जा रही है।