5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन होटलों में सजा हुस्न का बाजार, लड़कियों के साथ शादीशुदा महिलाएं भी धंधे में लिप्त

पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालत में मिले होटल मालिकों समेत 14 पुरुष और महिलाएं गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
prostitution.jpg

Prostitution

तरनतारन। पंजाब और हरियाणा में देहव्यापार खूब फलफूल रहा है। यहां के होटल और ढाबों में लगता है वेश्यावृत्ति ही होती है और कोई काम नहीं। पुलिस ने पंजाब के तरनतारन में तीन होटलों में वेश्यावृत्ति के धंधे का खुलासा किया है। शादीशुदा महिलाएं भी वेश्यावृत्ति में लिप्त पाई गई हैं।

पुलिस ने मारा छापा

पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर मौजूद कुछ होटलों में सरेआम वेश्यावृत्ति का धंधा किया जा रहा है। इन होटलों के मालिक बाहर के शहरों से महिलाएं लाकर यह धंधा कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने एक विशेष टीम तैयार कर नेशनल हाईवे पर मौजूद होटल राज, आर.के. फूड सरहाली और रायल पैलेस सेरों में छापेमारी की। होटलों में कई जोड़े पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी होटलों में खलबली मच गई। लड़के और लड़कियां भागने लगे। पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर रखी थीं। इसके बाद पुलिस ने तीनों होटलों के मालिकों सहित कुल 14 पुरुष और महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें कुछ नवयुवतियां भी हैं।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

पूरन सिंह निवासी उत्तराखंड अवतार सिंह निवासी नत्थूचक्क, महाबीर सिंह निवासी वाड़ा शेर सिंह वाला, बूटा सिंह निवासी मुठियावाला काबले वाला, हैप्पी निवासी मल्लावाला, रुपिंदर सिंह निवासी सेरों, गुरजंट सिंह निवासी नंदपुर, गुरचरन सिंह निवासी खब्बे राजपूतां, प्रभजीत सिंह निवासी पंनगोटा, शाजिया निवासी तरनतारन, मोनिया निवासी राणीवलाह, सुखप्रीत कौर निवासी जीरा, सर्बजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी उदोके और प्रिया पत्नी हैप्पी सिंह निवासी मल्लावाला को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सरहाली में केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है हाल

वेश्यावृत्ति करा रहे होटल ग्राहकों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखते हैं। कुछ घंटों के लिए कमरा किराए पर देते हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है। साथ ही सरकार को टैक्स भी नहीं देना पड़ता है। जानकरों का कहना है कि पुलिस को महीनेदारी दी जाती है। जब भी इसमें विलम्ब हो जाता है तो पुलिस छापामारी करने पहुंच जाती है। किसी भी होटल के खिलाफ कार्रवाई नही होती है।