आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) के 18वें सीज़न में आज, शुक्रवार, 30 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस - जीटी (Gujarat Titans – GT) और मुंबई इंडियंस – एमआई (Mumbai Indians – MI) के बीच न्यू पीसीए स्टेडियम (New PCA Stadium) पर खेले जाने वाले आज के मैच में जो टीम जीतेगी, उसे क्वालीफायर-2 में जगह मिल जाएगी। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि जीटी बनाम एमआई (GT vs MI) के बीच आज होने वाले मैच में किस टीम की आईपीएल जीतने की उम्मीद बरकरार रहेगी और किस टीम का टूर्नामेंट से सफर आज खत्म हो जाएगा।