आपको बता दें कि आज सुबह ही दो शूटरों, आदित्य कपूर और करण पाठक, की तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्होंने पूरी योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया था। इन शूटरों के अलावा, राणा की रेकी करने वाले और टूर्नामेंट से जानकारी देने वाले अन्य लोग भी इस हत्या में शामिल हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।