12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 लाख तक का मुफ्त इलाज कराएं, बेटी के जन्म पर 2100 रुपये पाएं, जानिए कैसे लाभ उठाएं

सहकारिता मंत्री रंधावा ने शुरू की भाई कन्हैया स्वास्थ्य सेवा स्कीम, 75 साल की आयु तक मिलेगा लाभ

3 min read
Google source verification
sardar sukhjinder singh randhawa

sardar sukhjinder singh randhawa

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सहकारी समितियों के सदस्य किसान परिवारों, सहकारी बैंकों के खाताधारकों और विभाग के अधिकारियों के लिए ‘भाई कन्हैया स्वास्थ्य सेवा स्कीम’ शुरू की है। इस स्कीम के अंतर्गत मुख्य सदस्य का प्रीमियम 2714 रुपए और आश्रित सदस्यों का प्रीमियम 679 रुपए (जी.एस.टी. समेत) बनता है। इस स्कीम के अधीन प्रत्येक लाभार्थी पारिवारिक तौर पर 2 लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज करवा सकता है।

खास बात

इस स्कीम की विलक्षणता यह है कि इसमें पहले से ही बीमार व्यक्ति भी सदस्य बन सकता है। सदस्य बनने से पहले कोई मेडिकल नहीं करवाया जाता। इस स्कीम के अधीन प्रमाणित ग़ैर-सरकारी अस्पतालों में नकदी रहित इलाज किया जाता है। सरकारी अस्पतालों में यदि इलाज करवाया जाता है तो उसकी प्रतिपूर्ति की जाती है। इस स्कीम के अधीन लडक़ी के जन्म पर 2100 रुपए की राशि शगुन के तौर पर दी जाती है। नए जन्मे बच्चों के जन्म से लेकर 6 महीने तक उसका स्वास्थ्य बीमा बिना प्रीमियम से किया जाता है। सदस्यों को ई-कार्ड प्राप्त करने की सुविधा भी दी गई है।

टोल फ्री नम्बर

सदस्यों को इलाज करवाने के उपरांत उसके द्वारा करवाए गए इलाज की रकम और बकाया की जानकारी उसके मोबाइल फ़ोन पर एस.एम.एस. के द्वारा दी जाती है। किसी अन्य अपेक्षित जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-5758 पर संपर्क किया जा सकता है। लाभार्थी अपना कार्ड विभाग की वेबसाइट mdibgsssweb.mdindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

सरदार सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने किया शुभारंभ

पंजाब के सहकारिता मंत्री सरदार सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में सादे परन्तु प्रभावशाली समागम में सांकेतिक तौर पर 11 सदस्यों को कार्ड बाँट कर स्कीम का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। सरदार रंधावा भाई कन्हैया ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। उन्होंनेने बताया कि किसान परिवारों के लिए वरदान इस महत्वपूर्ण स्कीम को वर्ष 2020-21 के लिए लागू करने के लिए न्यू इंडिया इंशोरेंस कंपनी लिमटेड और एम.डी. इंडिया हेल्थ इंशोरेंस टी.पी.ए. लिमिटेड के साथ बीते दिनों समझौता किया गया था।

1.42 लाख आवेदन आए

सहकारिता मंत्री ने बताया कि समझौते के अनुसार इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 1 लाख 42 हज़ार परिवारों ने फॉर्म भरे हैं और जो भी इस स्कीम के अधीन सदस्य बनना चाहते हैं, वह नज़दीकी सहकारी सभा या सहकारी संस्थाओं में तुरंत जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं और सदस्य बन सकते हैं। यह स्कीम सहकारी सभाओं के रजिस्टर्ड सदस्यों, सहकारिता विभाग के कर्मचारियों और सेवामुक्त कर्मचारियों, पंजाब राज्य और चंडीगढ़ स्थित सहकारी बैंकों के खाताधारकों और उनके आश्रित जिनकी उम्र 75 साल से कम है, को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना वर्ष 2020-21 में मुहैया कराने के लिए शुरू की गई।

तीन लाख लोग करा चुके इलाज

इस मौके पर सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार और ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमैन विकास गर्ग ने बताया कि यह स्कीम वर्ष 2006 से चली आ रही है। इस स्कीम के अधीन अब तक 3 लाख से अधिक सदस्यों द्वारा लगभग 268 करोड़ रुपए का इलाज मुहैया करवाया गया है। इस मौके पर विधायक स. बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, सहकारी सभाओं के अतिरिक्त रजिस्ट्रार (जी) और ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी एस.के. बातिश, न्यू इंडिया इंशोरेंस कंपनी की डी.जी.एम. राजकुमारी और एम.डी. इंडिया हेल्थ इंशोरेस टी.पी.ए. लिमिटेड के एसोसिएट डायरेक्टर संजीव बांसल भी उपस्थित थे।