2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9वीं के छात्रों ने AI से बनाई मैडम की अश्लील तस्वीर, सोशल मीडिया पर किया वायरल फिर…

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नौवीं क्लास के छात्रों ने एआई की मदद से स्कूल टीचर की अश्लील तस्वीर बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

2 min read
Google source verification

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, 9वीं क्लास के दो छात्रों ने महिला स्कूल टीचर की एआई की मदद से अश्लील तस्वीर बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

नौवीं क्लास के छात्रों ने बनाई अश्लील तस्वीर 

नौवीं क्लास के छात्रों ने टीचर की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एक बच्चे ने इस बात की जानकारी टीचर को दे दी। शिक्षिका ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से कर दी। पूछताछ में आरोपी दोनों छात्रों ने बताया कि उन्होंने इस ग्रुप को अगस्त में बनाया था। इस ग्रुप में कक्षा के ही 14 अन्य छात्रों को भी जोड़ लिया था। बच्चों ने बताया कि वह पढ़ाई के बहाने अभिभावक से फोन मांगते थे और ग्रुप में अश्लील बातों के अलावा गंदी फोटो भी बनाते थे। बाद में छात्रों ने ये भी कुबुल किया कि वह क्लास की अन्य छात्राओं और शिक्षिकाओं की गंदी फोटो बनाते थे और बाद में डिलीट कर देते थे।

यह भी पढ़ें: 500 रुपये के लिए बेटे की हत्या, बेल्ट और बेलन से पीट-पीटकर मार डाला

मामले की जांच कर रही है पुलिस

थाने के प्रभारी (एसएचओ) मनीष सक्सेना ने शनिवार को कहा, "हमें गुरुवार को मामले के बारे में एक शिकायत मिली, जिसके आधार पर दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।"पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपने स्कूल शिक्षक की नकली अश्लील तस्वीर बनाने के लिए ऑनलाइन एआई टूल का इस्तेमाल किया था। आरोपियों ने तस्वीरों को अलग-अलग सोशल मीडिया पर शेयर किया था। महिला की शिकायत के बाद तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटाने की कोशिश की जा रही है। 

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग