
पुलिस गिरफ्त में आरोपी भूरा
मुरादाबाद बिलारी थाना पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी फरार बदमाश को गिरफ्तार किया हैं पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के खिलाफ़ गोकशी करने के व अन्य मामले दर्ज़ हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहें अभियान के तहत बिलारी थाना पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी फरार बदमाश को गिरफ्तार किया हैं पकड़ा गया आरोपी ग्राम थांवला निवासी फहीम उर्फ भूरा हैं भुरा के खिलाफ़ बिलारी थाने में गोकशी करने व अन्य अपराधिक केस दर्ज़ हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका हैं पुलिस आरोपी भूरा की लंबे समय से तलाश कर रही थी मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी भुरा ने पूछताछ के दौरान बताया कि गिरफ्तारी के डर से वह जयपुर भाग गया थां। काफ़ी समय से वह पुलिस से बच रहा थां।
मंगलवार को बिलारी थाना पुलिस ने आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। पकड़े गए आरोपी भूरा के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 3 कारतूस बरामद किए हैं
Published on:
28 Jun 2023, 5:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.