
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुछ स्थानीय लोगों ने तीन लड़कों की पेड़ से बांध कर घंटों तक पिटाई की। दरअसल, उन्हें इलाके में लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में सजा दी गई। स्थानीय लोगों ने सभी लडकों (19 वर्ष) को पेड़ से बांध कर कई घंटे तक बेरहमी से पीटा, जब तक कि पुलिस ने उन्हें बचा नहीं लिया।
यह घटना बुधवार रात की है, लेकिन मामला गुरुवार को तब सामने आया जब एक लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता ने गुरुवार को अपनी शिकायत में आरोप लगाया, "हमारे इलाके में दूसरे धर्म के 3 लड़के अक्सर आकर लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। बीती रात जब मेरी बेटी घर लौट रही थी, तो इन लड़कों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी।" शिकायत के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गुरुवार को एक लड़के की मां की शिकायत पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसका बेटा बाजार में था जब एक लड़की के परिवार के सदस्यों ने उसके बेटे को पकड़ लिया और कई घंटों तक उसकी पिटाई की। एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक लड़की को लड़कों को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। पुलिस ने चार पहचाने गए और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक (शहर) अखिलेश भदौरिया ने कहा, "हमने एक विस्तृत जांच की और पाया कि एक स्थानीय लड़की से छेड़छाड़ के लिए 3 लड़कों को एक पेड़ से बांध दिया गया और घंटों तक पीटा गया। हमने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है और अब तक 3 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।"
महिलाओं के मन की बात
उत्तरप्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुडी योजनाओं का क्या हाल है? क्या इनसे किसी तरह का सामाजिक बदलाव आया है? इस चुनावी माहौल में क्या है उत्तरप्रदेश की महिलाओं/बेटियों के मन में... कुछ सवालों के जवाब के जरिए पत्रिका को भेजें अपनी राय :
इस लिंक पर - https://forms.gle/PHsay4TdHhTSUMAF6
Updated on:
17 Dec 2021 04:10 pm
Published on:
17 Dec 2021 04:06 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
