
AAP MP Sanjay Singh Arrest Live Update: आपको बतादें कि दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। वहीं इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष नजरुद्दीन मालिक का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखें तो पिछले 5 से 7 सालों में ED का जो तथाकथित एक्शन हुआ है वह 95% उन लोगों पर हुआ है जो सरकार के खिलाफ रहे हैं। जब चुनाव से ठीक पहले ऐसी कार्रवाई होती है। तो कई सवाल उठते हैं कि मंशा क्या है? उद्देश्य क्या है? जो सत्ता से जुड़े लोग हैं उन पर कभी कोई जांच, छापेमारी नहीं होती, उन्हें कोई नोटिस नहीं मिलता।
जानें संजय सिंह की गिरफ्तारी की वजह
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक दिल्ली शराब घोटाले में एक आरोपी है दिनेश अरोड़ा है। जो बाद में सरकारी गवाह बना गया।
आरोपी दिनेश अरोड़ा के बयान के मुताबिक आरोप है कि संजय सिंह के कहने पर उसने दिल्ली के चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के लिए फंड रेजिंग प्रोग्राम यानी चंदा जुटाने वाला एक कार्यक्रम आयोजित किया था।
ED के मुताबिक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के कहने पर पार्टी के लिए 32 लाख का चंदा इकट्ठा किया था। जिसका चेक मनीष सिसोदियो को सौंपा गया।
Ed का आरोप है कि दिनेश अरोड़ा का शराब से जुड़ा एक विवाद भी संजय सिंह ने मनीष सिसोदिया के जरिए सुलझाया गया था।
ED के मुताबिक आरोप है कि दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के जरिए ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुलाकात की थी।
ED का आरोप है कि जब आरोपी से सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, तब संजय सिंह मौजूद थे।
अरविंद केजरीवाल के सामने खड़ी हुई चुनौती
संजय सिंह के करीबियों के घर जब कुछ दिनों पहले छापेमारी हुई थी। तो उन्होंने ED और सरकार को चुनौती दी थी। संजय सिंह ने कहा था कि अगर हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं। आज उनकी गिरफ्तारी ने अरविंद केजरीवाल के सामने कई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, क्योंकि चाहे आम आदमी पार्टी का विस्तार हो या फिर विपक्ष के साथ तालमेल। संजय सिंह सारी जिम्मेदारी अकेले निभा रहे थे। उत्तर प्रदेश से आने वाले संजय सिंह अरविंद केजरीवाल के सबसे पुराने और भरोसेमंद सिपहसालार हैं। जो उनके साथ अन्ना हजारे के आंदोलन से लेकर आम आदमी पार्टी बनाए जाने तक साथ में डट कर खड़े रहे। इसलिए संजय सिंह की गिरफ्तारी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।
Published on:
05 Oct 2023 07:15 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
