
Moradabad Accident: मुरादाबाद में कोहरे का कहर..
Moradabad Accident News: मुरादाबाद में घने कोहरे के कारण एक्टिवा ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बहनें ट्यूशन के लिए जा रही थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि थाना बिलारी क्षेत्र में गुरुवार सुबह आगरा हाईवे पर छात्रा की स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार थाना बिलारी क्षेत्र के गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहीं दो बहनों की एक्टिवा घने कोहरे के कारण आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में छोटी बहन अनामिका (15) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ी बहन काजल (17) गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है कि कोहरे की वजह से आगे का दृश्य स्पष्ट न होने के कारण एक्टिवा ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। अनामिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
Published on:
30 Jan 2025 08:49 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
