
यूपी के इस शहर में वकीलों के तेवर देख उल्टे पैर भागे डीएम,देखें वीडियो
मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट परिसर से रजिस्ट्री कार्यालय को नया मुरादाबाद शिफ्ट करने को लेकर आज वकीलों ने कचहरी में जमकर हंगामा काटा। वकीलों ने अधिकारीयों के कार्यालयों के आगे बैरीकेडिंग कर दी। जिससे कोई भी अफसर अपने कार्यालय में नहीं घुस सका। यही नहीं एक बार को अधिकारीयों और वकीलों में तनातनी बन गयी। पुलिस फ़ोर्स ने मौके पर पहुंच कर डीएम को एसएसपी ऑफिस में बैठाया। इसके बाद बार एसोसिएशन अधिकारीयों से वार्ता के बाद ऑफिस शिफ्ट नहीं करने पर सहमती बनी। जिसके बाद वकीलों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, मौसम विभाग ने कहा- इस बार इतना बढ़ सकता है तापमान, देखें वीडियो
ये दफ्तर हुआ था शिफ्ट
यहां बता दें कि कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री दफ्तर को पिछले सप्ताह दिल्ली रोड स्थित नया मुरादाबाद शिफ्ट कर दिया गया था। जिसको लेकर वकील कार्यालय शिफ्ट करने पर विरोध में उतर आये और पुराने कार्यालय का सामान न उठ पाए। इसके लिए ताला लगा दिया था यही नहीं नए कार्यालय पर भी ताला जड़ दिया था। लेकिन आज वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी अधिकारी को नहीं घुसने दिया। वकीलों के तेवर देख खुद डीएम राकेश कुमार सिंह भी पीछे हट गये और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की।
पुराने में ही होगा काम
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कौशिक एडवोकेट ने बताया कि डीएम ने डीजे से वार्ता के बाद फिर से पुराने कार्यालय में ही रजिस्ट्री ऑफिस शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय दूर होने से वकीलों के साथ-साथ आम लोगों को भी ख़ासा दिक्कत होती।
Published on:
22 Feb 2019 06:10 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
