29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, वीकेंड पर ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather: लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि वीकेंड पर यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इसी तरह पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Alert of lightning along with storm in many districts of UP

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम काफी सुहावना है। पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिस वजह से अधिकतम तापमान में पूरे 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो चुकी है। ठंडी हवाओं की वजह से लोगों ने भी भीषण गर्मी से राहत पाई है। इसी बीच लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश की ओर से आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी तूफान के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। धूल भरी हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

वीकेंड भी रहेगा ठंडा

बात करें वीकेंड की तो लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि वीकेंड पर यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इसी तरह पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी। अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा। न्यूनतम तापमान भी स्थिर रहने का पूर्वानुमान है। रविवार तक मौसम सुहावना रहेगा। भीषण गर्मी और लू के थप्पड़ों से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Story Loader