1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंगू का डंक थमेगा कब? बुखार से एक और मौत, 40 मिले नए मरीज, अब तक जिले में डेंगू के इतने मरीज मिले

Moradabad: मुरादाबाद में पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। पहले हर दिन औसतन 20 मरीज मिल रहे थे। अब चार-पांच दिन से औसतन 40 केस आ रहे हैं। जो चिंता की बात है।

2 min read
Google source verification
another-death-due-to-fever-in-moradabad-40-new-patients-found.jpg

Dengue Fever: आपको बतादें कि डेंगू और बुखार लोगों की जान ले रहा है। बुधवार को भी कुंदरकी में डेंगू से दो और बुखार से एक मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन मौतों से अंजान हैं। अब तक जिले में 40 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गावों में कैंप लगाने के बावजूद लोगों की जान बचाने में नाकाम रही है।

इन्होंने डेंगू से तोड़ा दम
कुंदरकी के गांव इमरतपुर सिरसी निवासी खुशनवी परवीन उम्र 59 साल को आठ दिन से बुखार आ रहा था। पहले गांव में इलाज किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां के अस्पताल से परवीन को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनकी डेंगू की की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

तख्तपुर हाशा में किसान राजपाल सिंह उम्र 58 को भी तीन दिन से पहले बुखार आया था। गांव में झोलाछाप से इलाज कराया तो पेट में भी परेशानी होने लगी। परिजनों ने राजपाल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर गांव फत्तेहपुर खास में नौसाबा उम्र 38 साल को पांच दिन पहले बुखार आया था। खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। नौसाबा भी मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:यूपी में नहीं थम रहा अपराध, संभल में अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, रेप की भी आशंका

जिले में डेंगू के 670 रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिले
पिछले चार दिन से जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पहले हर दिन औसतन 20 मरीज आ रहे थे। अब चार-पांच दिन से औसतन 40 केस आ रहे हैं। बुधवार को मिले 40 नए मामलों के बाद अब तक मिले मरीजों की संख्या 670 हो गई है।

डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश के कुछ जिलों में मुरादाबाद भी शामिल है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि मंगलवार को बिलारी, डिलारी, मूंढापांडे, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, कुंदरकी और मुरादाबाद शहर में 1200 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Story Loader