मुरादाबाद: 2013 से सूबे में चली शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया में चली आ रही रोक को योगी सरकार बहाल कर दिया है। जिसके बाद शस्त्र लाइसेंस लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग कलक्ट्रेट में पहुंच रहे हैं। लेकिन अभी कोई गाइड लाइन नहीं आने से आवदेन फार्म या कोई जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है। फिलहाल जो जानकारी दी जा रही है कि सोमवार से लाइसेंस फ़ार्म मिल सकेंगे। डीएम राकेश कुमार सिंह के मुताबिक शासन से गाइड लाइन के हिसाब से शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया शुरू की जायेगी।