4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी में हुजूर की आमद मरहबा की सदाएं बुलंद

Moradabad: जश्ने ईद मिलादुन्नबी यानि नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) की यौमे विलादत पर गुरुवार को शहर में मुस्लिम कमेटी के संयोजन में शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।

less than 1 minute read
Google source verification
arrival of the Prophet on Miladunnabi raised the spirits of Marhaba

Moradabad News: मुरादाबाद में गुरुवार को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) की पैदाइश का जश्न पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी पर शहर में जगह-जगह से जुलूस निकाले गए। ‘सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा’ के नारों से पूरी फिजा गुलजार हो उठी।

शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के रास्तों पर खूबसूरत सजावट की गई। जिसमें राजकीय इंटर कालेज से पान दरीबा, मंडीचौक, चौमुखापुल, कच्चा बाग, लाल मस्जिद, फीलखाना, तहसील स्कूल, कोहना मुगलपुरा, दीवान का बाजार, जामा नईमिया के अलावा भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में चकाचौंध सजावट देखने लायक थी। नात पाक और कव्वाली की गूंज से माहौल रूहानी हो गया। मस्जिदों के अलावा तमाम संगठनों की जानिब से मिलाद कराकर हुजूर की शान बयान की गई।

सरकार की आमद मरहबा
ईद मिलादुन्नबी पर हिमगिरी कालोनी से शुरू हुए जुलूस के दौरान रास्ते भर नबी की शान में नात पाक, सलातो-सलाम व नारे गूंजते रहे। रसूले पाक की आमद पर पूरे अंचल में खुशियां बिखरी दिखाई दी। मस्जिदों और दरगाहों को सजाया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी में इस्लामी झंडे लिए बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में झंडे और बैनर लिए शामिल थे। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) की अजमत का नारा बुलंद करते हुए मरहबा, सरकार की आमद मरहबा जैसे नारे बुलंद करते रहे।

जुलूस में शामिल हजारों आशिके रसूल ने नारे तकबीर अल्लाह-ओ-अकबर के साथ ही नबी की शान में नारे बुलंद कर पैगंबरे इस्लाम की दुनिया में आमद का जश्न मनाया। यहां शहर इमाम ने मुल्क में अमन-चैन व कौम की सलामती की खातिर दुआ कराई।