1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्गज मुस्लिम नेता बोले, खत्म हो मुसलमानों का वोट का अधिकार!

"मुसलमानों को वोट की दुनिया से अलग कर देना चाहिए और उनका वोट का अधिकार समाप्त हो जाना चाहिए।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Apr 2018, 4:36 PM IST

voter

ओमपाल राजपूत

रामपुर। मुसलमानों को वोट की दुनिया से अलग कर देना चाहिए और उनका वोट का अधिकार समाप्त हो जाना चाहिए। इससे न हम होंगे और न ही हमारी वजह से देश का माहौल खराब होगा। यह बात समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खां ने कही। दरअसल, प्रदेश में इन दिनों इन दिनों कठुआ मामले को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साधा जा रहा है है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में अमर सिंह के खास इस दबंग नेता को अखिलेश यादव यहां से दे सकते हैं टिकट

वहीं योगी सरकार द्वारा पत्र लिखकर रेपिस्टों को फांसी देने की मांग की गई है। इस पर आजम खान ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार पत्र लिखकर रेपिस्ट को फांसी की मांग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ 302 के मुल्जिमों और रेपिस्ट के मुकदमे वापिस लिए जा रहे हैं। देश में जब माहौल बना तो अब सरकार रेपिस्टों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है। ये लोगों को धोखा देने के लिए किया जा रहा है। जिनके सरकार मुकदमे वापस ले रही है उन्हें कौन सजा दिलाएगा। सरकार ने उन लोगों के मुकदमे वापस लिए हैं जो प्रदेश की सर्वोच्च संविधानिक कुर्सी पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में एसएसपी की ससुराल पर जब पड़ा छापा तो बरामद कैश देखकर दंग रह गए सब

जब आजम खां से सवाल किया गया कि योगी सरकार द्वारा रेपिस्टों को फांसी की मांग करने को वह किस तरह देखते हैं तो उन्होंने कहा कि हमारे पास तो नजरें ही नहीं हैं, अंधें हैं हम और सारी नजरे तो भाजपा व आरएसएस के पास ही है। हमें वोट की दुनिया से अलग कर देना चाहिए और मुस्लिमों का वोट का अधिकार समाप्त होना चाहिए। न हम होंगे, न हमारी वजह से देश का माहौल खराब होगा। ताज महल के बारे में बात कर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हम तो बहुत संजीदगी से मांग करते हैं और संजीदगी से ताज महल को भी गिराने की बात कह रहे हैं। उसे शिव जी का मंदिर क्यों नहीं बना रहे है। योगी जी क्यों पीछे हट गए। अब अगर किसी इमारत से कमाई है तब उसे रहने दो फिर चाहे वे शिव जी का मंदिर ही क्यों न हो।

VIDEO: दूल्हे ने उठाया एेसा कदम घर से बारात की जगह निकली

बुक्कल नवाब को इस्लाम से बहार करने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि किसने कर दिया बाहर और क्यों कर दिया। कितने इस्लाम के ठेकेदार बनेंगे और किस-किस को बाहर करेंगे। कौन मुस्लिम है कौन नहीं, ये तय करने वाले कौन लोग हो गए है।