कश्मीर पर बात करते हुए आजम खान ने कहा कि कश्मीर के हालात खराब होने के पीछे बुनियादी ही बात है। कश्मीर की असल हालात समझने की जगह और नए सवाल खड़े कर दिए गए। हर किसी के गले में गद्दारी का तमगा बना दिया जाता है। मुझे ही रोज कहा जाता है कि ‘पाकिस्तान चले जाओ, देश द्रोही हो गद्दार हो, एजेंट हो। जबकि हमने यहां विश्वविद्यालय बनाया है, मेडिकल कॉलेज बनाया, बच्चों के स्कूल बनाये हैं। अब इन्हें लेकर पाकिस्तान कैसे चला जाऊ। अगर पाकिस्तान ही जाना होता तो ये क्यों बनाता। कश्मीर तो सरहद पर बना स्टेट है।