30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad News : देवदूत बनी 108 एंबुलेंस सेवा, बच्चे का एंबुलेंस में सकुशल हुआ जन्म

मुरादाबाद गर्भवती को अस्पताल लाते समय अधिक प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस की टीम ने सूझबूझ के साथ महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 1 Jul 2023, 7:38 PM IST

Moradabad News : देवदूत बनी 108 एंबुलेंस सेवा, बच्चे का एंबुलेंस में सकुशल हुआ जन्म

एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सरकारी एंबुलेंस सेवा डिलीवरी रूम बनती जा रही हैं । अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों के प्रसव सरकारी एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते समय हुए। ऐसा ही मामला शनिवार की सुबह सामने आया हैं। जब एंबुलेंसकर्मी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहें थें तभी रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस कर्मियों ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोककर महिला को डिलीवरी कराई।

मुरादाबाद । मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव पेदौरिया भयपुर से 108 एंबुलेंस को फोन आया जिसके बाद सरकारी एंबुलेंस में सवार ईएमटी मोर्द्धज और पायलट दुष्यंत सरकारी एंबुलेंस को लेकर गांव पेदौरिया भयपुर पहुंचे और देखा कॉल करने वाले व्यक्ति हरपाल की बीवी ममता को गर्भ की पीड़ा हो रही थीं। इसके बाद आनन फानन में दोनो एंबुलेंस कर्मी गर्भवति महिला को सीएचसी मूंढापांडे के लिए लेकर रवाना हो गए तभी रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गईं। एंबुलेंस कर्मियों ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोककर एंबुलेंस में ही महिला की सफल डिलीवरी कराई। एम्बुलेंस कर्मियो ने जच्चा बच्चा दोनो को ठीक किया और सीएचसी मूंढापांडे में भर्ती कराया। ईएमटी मोर्द्धज ने बताया जच्चा बच्चा दोनो ठीक है और सकुशल उन्हें भर्ती करा दिया गया हैं।