27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें वीडियो, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हनुमान चालीसा का पाठ

युवती को तलाश न कर पाने पर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और थाने में ही हनुमान चालीसा शुरू कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 27 Sep 2018, 9:31 PM IST

moradabad

देखें वीडियो, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हनुमान चालीसा का पाठ

https://youtu.be/aDA8jCEEvyo

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाने में आज अजब ही नजारा देखने को मिला, न एकाएक पुलिस वाले ही बल्कि आम लोग भी एक बार को चकरा गए। जी हां थाने का नजारा ही ऐसा था,जो अक्सर आम नहीं होता या यूं कहें कभी होता ही नहीं। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक महीने से लापता युवती को तलाश न कर पाने पर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और थाने में ही हनुमान चालीसा शुरू कर दी। सीओ सिविल लाइन्स के आश्वासन पर बजरंग दल कार्यकर्ता माने और धरने से हटे।

फिर एनकाउंटर से थर्राया यूपी का यह शहर, पुलिस ने दो बदमाशों को पहुंचाया उसके ठिकाने

ये है मामला
तीस अगस्त को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला नई कालोनी आजाद नगर निवासी भूदेव की 18 वर्षीया पुत्री अनीता कहीं जाने के लिए कहकर घर से निकली थी। इसके बाद अनीता अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थान पर तलाश किया मगर अनीता का कोई पता नहीं चला। इस पर उन्होंने सिविल लाइंस थाने में युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। मगर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं की बल्कि मामला गुमशुदगी में दर्ज कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे समय बीतता रहा मगर पुलिस युवती को बरामद नहीं कर सकी। इस दौरान युवती के परिजनों ने कई बार पुलिस से अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस के कानों पर जूं नहीं रेंगी।

मेरठ में पुलिस द्वारा मेडीकल छात्रा को पीटने के बाद अब सामने आया उसके दोस्त को पीटने का वीडियो

पुलिस पर लगाए आरोप

गुरुवार को युवती के परिजन बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें सारी बात बताते हुए मदद की गुहार लगाई। इस पर परिजनों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता सिविल लाइंस थाने पहुंचे और गायब युवती को जल्द से जल्द बरामद करने, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधीर पाल धामा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। बजरंग दल कार्यकर्ता सिविल लाइंस थाने में इंस्पेक्टर कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। घंटों तक सिविल लाइंस थाने में बजरंदल कार्यकर्ताओं का कब्जा रहा।

.

पुलिस ने नहीं ली अभी तक सुध

बजरंगदल के महानगर के सयोंजक वरुण शर्मा ने बताया कि हरथले की रहने वाली एक युवती का कुछ लोगो ने अपहरण कर लिया गया था हमने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी सिविल लाइन इंस्पेक्टर को दिए लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी। पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष ने भी इंस्पेक्टर से मामले की जानकारी ली गयी लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है इसी लिए हम थाने में विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

...सभासद को एक महिला ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा, देखने वाले भी रह गए हक्के-बक्के

सीओ ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
सीओ सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता ने आकर हंगामा कर रहे लोगो से बात की ओर हंगामा शांत कराया। वही सीओ ने बताया कि युवती की गुमशुदगी पर कार्यवाही की मांग को लेकर हमसे बात करने आये थे। मामला पूरा संज्ञान में है जल्द से जल्द युवती की बरामदगी कर ली जाएगी।