1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Strike : इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, हो सकती है कैश की बड़ी किल्लत

यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश भर में सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारी 30 व 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 29 May 2018, 1:08 PM IST

moradabad

इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, हो सकती है कैश की बड़ी किल्लत

मुरादाबाद:अपनी मांगो को लेकर पिछले काफी समय से सरकार से मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे बैंक कर्मियों ने अब हड़ताल का मन बनाया है। जिसके तहत यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश भर में सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारी 30 व 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे। जिस कारण बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। यही नहीं दो दिन की हड़ताल का असर सबसे ज्यादा रोजाना कैश जमा और निकालने वालों पर ज्यादा होगा। इसके बाद एटीएम भी जबाब दे सकते हैं। जबकि बैंक अधिकारी इससे निपटने के इंतजाम करने की बात कर रहे हैं।

नूरपुर उपचुनाव: दलित वोटर गए इस पार्टी कर ओर, इनको मिल सकती है जीत

जानिए कैसा रहने वाला है आज का आपका दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

इन मांगों पर डटे हैं बैंक कर्मी

यहां बता दें कि हड़ताल की रूपरेखा बनाने के लिए यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार शाम को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मुख्य शाखा पर हुई थी। जिसमें कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील कि गयी। इसमें हड़ताल वाले दिन कार्यक्रम तय किये गए। पहले दिन कर्मचारी सिविल लाइन स्थित इलाहबाद बैंक के बाहर इक्कठा होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद अगले दिन यानि 31 मई को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पर धरना प्रदर्शन होगा।

BIG BREAKING: करीब 350 सीटोें पर हो सकता है पुनर्मतदान

उपचुनाव वोटिंग: जानिए भयंकर गर्मी के बीच कैराना और नूरपुर कितने प्रतिशत हुआ मतदान

ये हो सकती है दिक्कत हड़ताल से

यूनियन नेता जेपी सरन ने बताया कि यूनियन ग्रेड एक से चार तक के अधिकारीयों के वेतन भी समझौते में शामिल करना चाहती है। लेकिन 5 मई को आईबीए के साथ बैठक में सिर्फ ग्रेड एक से तीन तक के अधिकारीयों को शामिल करने के अलावा वेतन वृद्धि में महज दो प्रतिशत इजाफे की बात कही गयी। जिससे कर्मचारियों में रोष है। अब सिवाय हड़ताल के कोई चारा नहीं है।

महीने के अंत में दो दिन बैंक ठप होने से कई प्रकार की सरकारी सेवायें डगमगाने का खतरा मंडरा रहा है। जिससे बैंक अधिकारीयों के साथ ही सरकार भी चिंतित है। क्यूंकि सभी कर्मचारियों का वेतन 31 या फिर एक तारीख को ही खातों में पहुंचता है। लेकिन अब हड़ताल के चलते ऐसा नहीं हो पायेगा। इससे अलर्ट रहते हुए रेलवे ने अपने कर्मचारियों को 29 मई को सेलरी के निर्देश दिए हैं। ताकि कर्मचारियों का वेतन न अटके।