मुरादाबाद: संसद न चलने की बात कहकर भाजपा द्वारा आज एकदिन का उपवास आयोजित किया गया था। मुरादाबाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह दस बजे से उपवास का आह्वान किया गया था। लेकिन यहां खुद सांसद सर्वेश सिंह ही दो घंटा देरी से पहुंचे। लेकिन अभी तो सांसद ही देरी से आये थे। उपवास में से ही कुछ कार्यकर्ता गांधी पार्क के पास लगे ठेलों पर खाने पीने पहुंच गए। इसकी भनक जब मीडिया कर्मियों को लगी तो वे पहुंचे और मीडिया के कैमरे देख भाजपाई मुंह छिपाते भागते नजर आये।