2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवी दर्शन से लौटते समय इस बड़े भाजपा नेता की कार डीसीएम से टकराई, पार्षद समेत पत्नी व दामाद की मौत

कार अनियंत्रित होकर ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में काशीपुर मार्ग पर डीसीएम ट्रक से भिड गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 19 Jun 2018, 9:28 AM IST

moradabad

देवी दर्शन से लौटते समय इस बड़े भाजपा नेता की कार डीसीएम से टकराई, पार्षद समेत पत्नी व दामाद की मौत

मुरादाबाद: शहर के लाइनपार निवासी वार्ड 37 से भाजपा पार्षद अपने परिवार के साथ उत्तराखंड स्थित रामनगर में गिर्जिया देवी के दर्शन से सोमवार दोपहर लौट रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में काशीपुर मार्ग पर डीसीएम ट्रक से भिड गयी। जिसमें में मौके पर उनकी पत्नी और दामाद की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि खुद उनकी मौत देर रात इलाज के दौरान हो गयी। हादसे के बाद से परिवार और नजदीकियों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार पर DGP हुए सख्त, यहां इंसपेक्टर समेत एक दर्जन पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई

ऐसे हुआ हादसा

मझोला थाना क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास रहने वाले वार्ड 37 के भाजपा पार्षद नन्हू सिंह सैनी (65) सोमवार को पत्नी कमला देवी (60), पुत्री नीतू देवी (23), दामाद बिलारी के गांव गरऊ निवासी नेत्रपाल सिंह (25) आल्टो कार से उत्तराखंड के रामनगर स्थित गर्जिया देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करके लौट रहे थे। कार को नेत्रपाल सिंह चला रहे थे। मुरादाबाद हाईवे पर ठाकुरद्वारा के गांव लौंगी खुर्द के पास अचानक कार के अगले पहिये में पंक्चर हो गया। जिसके कारण कार असंतुलित होकर सामने से आ रहे डीसीएम से टकरा गई।

हजारों की संख्या में लोग पढ़ रहे थे नमाज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दौड़ पड़े पुलिस अफसर और फिर उन्हें किया गया सम्मानित

दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और डीसीएम बीच सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में पार्षद की पत्नी कमला देवी और दामाद नेत्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार पार्षद, उनके पुत्र दीपक, पुत्री नीतू देवी, धेवता लविश (2) और धेवती भूमि (5) घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम को मौके पर छोड़कर उसका चालक फ रार हो गया।

भाजपा के इस फायरब्रांड नेता के गढ़ में चल रही थी हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी और फिर...

परिजनों में कोहराम

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में पहुंच गए। मृतकों के शवों को देखकर वे बिलख बिलख कर रोने लगे। पार्षद को गंभीर हालत में काशीपुर से कॉसमॉस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां पर उनकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। अभी चार लोगों का उपचार चल रहा है।

यहां बहुत दिनों से चल रही थी समस्या, अचानक आए सीएम योगी आदित्यनाथ और कर गए ये ऐलान

भाजपा में शोक की लहर

वहीँ एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से शहर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर निगम में भी शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में भाजपा नेता घायलों का हाल चाल लेने व परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे।