1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हे का ये अंग देखकर भड़क गयी दुल्हन,फेरों से पहले लौटा दी बारात

-परिजनों के समझाने बाद भी नहीं मानी। -इलाके में शादी लौटाने की चर्चा है। -बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गयी।

2 min read
Google source verification
moradabad

दूल्हे का ये अंग देखकर भड़क गयी दुल्हन,फेरों से पहले लौटा दी बारात

मुरादाबाद : शहर के मझोला थाना क्षेत्र में दुल्हन द्वारा बरात लौटाने का मामला सामने आया है। जिसमें बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गयी। बरात लौटाने के पीछे दूल्हे का दिव्यांग होना बताया जा रहा है। फेरे के वक्त जब दूल्हा लड़खड़ाया तो दुल्हन शादी से पलट गयी और परिजनों के समझाने बाद भी नहीं मानी। पूरे इलाके में शादी लौटाने की चर्चा है।

BIG BREAKING: छेड़खानी का विरोध करने पर दलित परिवार के साथ हैवानियत, 2 महिलाओं की हत्या के बाद बवाल

23 जून की थी बरात

जानकारी के मुताबिक भोला सिंह की मिलक की रहने वाली लड़की घर के समीप कास्मेटिक की दुकान चलाती है। परिजनों ने अमरोहा के रायपुरकलां में उसका रिश्ता तय किया। परिजनों के साथ लड़की भी दूल्हा देखने गई। वहां दूल्हा देख लड़की ने अपनी सहमति दे दी। वहां बताया गया कि लड़के के नाम 90 बीघा भूमि भी है। इसके बाद दोनों पक्ष विवाह की तैयारी में जुट गए। 23 जून की रात बरात मुरादाबाद स्थित भोला सिंह की मिलक पहुंची। लड़की वालों ने बरातियों की खूब आवभगत की।

Video: आज होगा मुलायम सिंह यादव का ऑपरेशन, जानिए क्‍या बीमारी है उनको

फेरे के वक्त हुआ हंगामा

आधी रात के बाद वक्त फेरे का आ गया। विवाह के मंडप में पहुंचे दुल्हे को देख अचानक दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। पता चला कि जिस दूल्हे को दुल्हन ने पसंद किया था, वह मंडप में नहीं है। इतना नहीं नहीं, जिस दूल्हे के साथ फेरे कराए जा रहे थे, वह दिव्यांग था। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार करने की जानकारी पर अफरातफरी मच गई। रंग में भंग पडऩे के बाद पंचायत हुई, लड़की टस से मस नहीं हुई। इसके बाद बरातियों ने बैरंग वापस लौटना ही मुनासिब समझा।

VIDEO: 35 टन अवैध तेजाब बरामद, शहर के बीचोबीच तेजाब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा

पुलिस को नहीं जानकारी

वहीँ दोनों पक्षों की ओर से किसी ने भी पुलिस शिकायत नहीं की है, जिस कारण इलाका पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीँ इलाके में इसकी खूब चर्चा है।

Story Loader